पलामू के सांसद वीडी राम ने ZURCC की बैठक में रेलवे से संबंधित 42 प्रस्ताव रखा

Patna : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने पटना में पूर्व मध्य रेल क्षे़त्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति ZURCC की आयोजित बैठक में शामिल हुए। उक्त बैठक में सांसदगण, समिति के सदस्यगण, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, रेल प्रबंधक एवं हाजीपुर रेलवे जोन एवं मंडल के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर सासंद श्री राम ने कहा कि रेलवे से जुड़ी यात्रियों की सुविधाओं, रेल सेवाओं के विस्तार सहित महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों पर चर्चा हुयी। बता दें कि केंद्र सरकार का निरंतर प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं मिलें, आवश्यक ट्रेनों का ठहराव बढ़े और क्षेत्र की रेल अवसंरचना का तेज़ी से विकास हो। इसके अतिरिक्त मेल ट्रेनों का पंक्चुअलिटी 80% है और पैसेंजर ट्रेन का मात्र 43% है जो बहुत ही खराब है माननीय सांसद ने कहा कि इसमें सुधार की अत्यंत आवश्यकता है। उक्त बैठक में पलामू संसदीय क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुयी। वे निम्नलिखित है।

  1. बरवाडीह चिरिमिरी अंबिकापुर तक रेलवे लाइन का निर्माण। उक्त परियोजना में अम्बिकापुर रमानुजगंज गढ़वा नई रेलवे लाइन परियोजना की स्वीकृति दी गयी है। परंतु बडगढ़ एवं भंडरिया को उक्त रेलवे लाइन से नहीं जोड़ा गया है। उक्त रेलवे लाइन का एलाइनमेंट को चेंज करने या बडगढ़ एवं भंडरिया को जोड़ने हेतु रेलवे लिंक लाइन का निर्माण किया जाय।
  2. गया रफीगंज इमामगंज डालटनगंज रेलवे लाईन का निर्माण।
  3. वर्षों से पलामू संसदीय क्षेत्र के लोगों की यह मांग रही है कि उन्हें राजधानी/गरीब रथ से नई दिल्ली जाने की प्रतिदिन सुविधा उपलब्ध हो, वर्तमान में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज के आगे रेलवे ट्रैक पर गाड़ियों का लगातार आवागमन हैं और राजधानी/गरीब रथ लगभग एक की समय पर प्रयागराज पहुंचती है। अतः राजधानी को प्रतिदिन उस रूट पर चला पाने के अत्यधिक कठिनाई है। ऐसी परिस्थिति में राजधानी एक्सप्रेस को गढ़वा रोड़, नगर उंटारी, मिर्जापुर होकर तीन दिन चलायी जाय।
  4. वन्दे भारत ट्रेन UPCOMING टाटा से वाराणसी को डालटनगंज, गढ़वा रोड़ एवं जपला होते वाराणसी तक चलाया जाय।
  5. गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन से गढ़वा रोड़ वाया डालटनगंज होते हुए रांची तक प्रतिदिन शाम-सुबह नई मेमू ट्रेन चलाया जाय।
  6. चोपन से देवघर वाया डालटनगंज होकर बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए नई ट्रेन चलाया जाय।
  7. रांची से वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड़ होकर गोरखपुर तक एक नई ट्रेन चलायी जाय। विदित है कि कोविड-19 के दौरान उक्त ट्रेन का परिचालन हुआ था, उसे बंद कर दिया गया है।
  8. बरवाडीह डेहरी ऑन-सोन पैसेंजर ट्रेन संख्या 53611/53612 बरवाडीह से डेहरी ऑन सोन तक चलती हैं। उक्त ट्रेन का विस्तार करते हुए सासाराम-आरा स्टेशन तक किया जाय।
  9. कोलकता अहमदाबाद ट्रेन संख्या 19413/19414 डालटनगंज, गढ़वा रोड़ स्टेशन होकर सप्ताह में एक दिन चलती है, उसे दो दिन किया जाय।
  10. रांची-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18611/18612 की कोच की संख्या में बढ़ोतरी करने एवं लखनऊ तक विस्तारित करने पर विचार किया जाय।
  11. रांची नई दिल्ली गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 सप्ताह में तीन दिन चलती है उसे 6 दिन चलाया जाय।
  12. ट्रेन संख्या 12453/12454 एवं ट्रेन संख्या 20407/20408 रांची नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर प्रथम श्रेणी का कोटा दिया जाय।
  13. हावडा जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 11447/11448 का डालटनगंज में समय सारणी में परिवर्तन करे एवं उक्त ट्रेन का विस्तार मुबंई तक किया जाय।
  14. मेराल ग्राम स्टेशन पर सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का ठहराव दिया जाय। साथ ही उक्त ट्रेन का परिचालन पूर्व की समय सारणी के अनुसार ही चलाया जाय।
  15. पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14021/14022) जो सप्ताह में एक दिन चलती है। उसे सप्ताह में तीन दिन चलाया जाय एंव अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
  16. रांची चोपन ट्रेन संख्या 18631/18632 का मेराल स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
  17. हावडा भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13025/13026 का नगर उंटारी स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
  18. रांची सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18635/18636 का सिगसिगी रेलवे स्टेशन पर ठहराव।
  19. सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का सिगसिगी रेलवे स्टेशन पर ठहराव।
  20. पलामू एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13347/13348 का रजहरा स्टेशन पर ठहराव।
  21. धनबाद एलटीटी साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13379/13380 का ठहराव नगर उंटारी रेलवे स्टेशन पर किया जाय।
  22. हावड़ा भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13025/13026 का ठहराव नगर उटारी रेलवे स्टेशन पर किया जाय।
  23. सिंगरौली पटना एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13349/13350 का सिगसिगी रेलवे स्टेशन पर ठहराव।
  24. ट्रेन संख्या-53349/53350 पैसेंजर ट्रेन जो बरवाडीह स्टेशन से 16ः30 बजे खुलती हैं जो डेहरी ऑन सोन जाती है। उक्त ट्रेन को बरवाडीह से 16ः00 बजे समय परिवर्तन कर समय से चलाया जाय।
  25. कोलकता मदार एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 19607/13026 का ठहराव नगर उटारी रेलवे स्टेशन पर किया जाय।
  26. गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 को उटारी रोड़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
  27. गरीब रथ ट्रेन संख्या 12877/12878 को हैदरनगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया जाय।
  28. डालटनगंज को राजस्थान के खाटूश्याम जी, पुष्कर और गरीब नवाज दरगाह से जोड़ने हेतु वाया डालटनगंज होते हुए राजस्थान के अजमेर तक वाया दिल्ली-रेवाड़ी अटेली-नारनौल-रींगस रूट से नई ट्रेन चलायी जाय।
  29. मदार राॅची स्पेशल ट्रेन संख्या 09619/09620 जो वाया डालटनगंज होकर जयपुर तक जाती है। उक्त ट्रेन को नियमित किया जाय।
  30. डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर पिट लाइन/वाशिंग लाइन का निर्माण किया जाय।
  31. पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिन रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है वहाॅ पर टिकट वेंडिंग मशीन लगायी जाय।
  32. हरिहरगंज बाजार, छतरपुर बाजार में एवं उटारी रेलवे स्टेशन पर टिकट आरक्षण केन्द्र की स्थापना की जाय।
  33. पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत बने हुए सभी LHS/RUB या बन रहे LHS/RUB में पानी निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाय। बरसात के दिनों में पानी भर जाने से आवागमन में जनता को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। LHS/RUB के डिजाइन में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। साथ ही नगर उटारी में नगर उटारी भवनाथपुर रोड़ में नवनिर्मित LHS/RUB सफल नहीं होने के कारण उक्त स्थान पर ROB बनाने की आवश्यकता है।
  34. डालटनगंज एवं गढ़वा रोड़ में निर्माणाधीन 12 मीटर चैड़े फुट ओवरब्रिज को यात्रियों के आवागमन हेतु दोनों तरफ निकास द्वार को रखा जाय, क्योंकि दोनों तरफ सडक है, यात्रियों को आने-जाने में दिक्कत नहीं होगी।
  35. पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चयनित अमृत भारत स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। इसका कार्यान्यवन तेज किया जाय।
  36. इस रेलखंड पर जो सवारी गाड़ियां चल रही है। उनको निर्धारित समय पर चलाया जाय।
  37. तोलरा, लालगढ़, बिहार, कजरी, चियांकी पर रिवर्सिबल लाइन में बना हुआ लो लेवल प्लेटफाॅर्म को तोड़कर हटा दिया गया है जब कि परिचालनिक मजबूरी के कारण सवारी गाड़ीयों को रिवर्सिबल लाइन में हमेशा लिया जा रहा है, जिससे यात्रियों को चढ़ने उतरने में बहुत दिक्कत हो रही हैं यात्रियों के जान-माल को खतरा भी है।
  38. स्टेशन पर रूकने वाली सभी सवारी गाड़ियों को प्लेटफाॅर्म लाइन पर ही लिया जाय।
  39. सभी रोड़ साइड स्टेशनों पर यात्रियों के पीने के पानी के लिए फिल्टर/कुलर लगवाया जाय।
  40. बरवाडीह से चोपन वाया नगर उटारी के लिए नई सवारी गाड़ी सुबह 8ः00 बजे से 9ः00 बजे के आसपास चलायी जाय।
  41. सभी रोड़-साईड स्टेशन पर उच्च स्तरीय प्लेटफाॅर्म और फुट ओवर ब्रीज निर्माण का कार्य यथाशीघ्र कराया जाय।
  42. पलामू संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर LHS/RUB/ROB को बंद कर दिये जाने से एक ही गांव दो भागों में विभक्त हो गये है। वहां के निवासियों को आवागमन में अनेको प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। उक्त स्थानों पर LHS/RUB/ROB बनाने से जनता को कठिनाईयों से निजात मिल सकेगी। वैसे स्थान निम्नलिखित हैः-

(1) गढ़वा रोड़-गढ़वा खंड पर सोनपुरवा गॉव में कि0मी0 09/15-19
(2) नगर उटारी विढ़मगंज खंड पर अहिरपुरवा में कि0मी0 45/12-14
(3) बुढ़वापीपर चियॉकी-डालटनगंज खंड पर कि0मी0 281/1-3
(4) केचकी-चियॉकी खंड पर बखारी में कि0मी0 276/21-23
(5) मुहम्मदगंज-कोसियारा सेक्शन में डाली के पास कि0मी0 352/35
(6) लहर बंजारी उटारी रोड ़के पास कि0मी0 337/5-7
(7) कजरात नवाडीह सेक्शन पर कि0मी0 377/5-7।
(8) बेगमपुर-मुहम्मदगंज सेक्शन पर कि0मी0 350/9-11
(9) सतबहिनी रेलवे स्टेशन एवं मोहम्मदगंज स्टेशन के बीच पिलर संख्या 340/33
(10) हैदरनगर में एल0सी0 नं0-50 के समीप।
(11) जपला एल0सी0 नं0-43 जपला ग्रीड के समीप आगमन हेतु रास्ता रेलवे के द्वारा बंद किया गया है उसे चालू किया जाय।
(12) हैदरनगर प्रखंड के ग्राम सरगड़ा टोला नावाडीह रेलवे फाटक संख्या 48, खंभा 360/20 के पास LHS/RUB बनाना है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!