पलामू पुलिस द्वारा नए एसपी के अभिनंदन और पुराने डीसी-एसपी की विदाई के अवसर पर समारोह का किया गया आयोजन

Upendra Kumar Papu

Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध रोड स्थित बोगनबेलिया रिशोर्ट में रविवार की रात पलामू उपायुक्त समीरा एस और एसपी श्रीमती रीष्मा रमेशन के विदाई समारोह और पलामू के नए डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और नए एसपी कपिल चौधरी के आगमन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा निवर्तमान एसपी रीष्मा रमेशन को भावभीनी विदाई दी गई।वहीं नई एसपी कपिल चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।

मौके पर उपस्थित डीआईजी किशोर कौशल ने कहा कि रीष्मा रमेशन ने अपने कार्यकाल में जिले के किसी भी मामले को सुलझाने में अपने स्तर से काम किया है, जो काबिले तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी भी चीज को आसानी से कर लेना संभव नहीं होता है, बावजूद उन्होंने आसानी से हर कामों को करके दिखाया है। वही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव रंजन ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के पद रहते हुए भी रीष्मा रमेशन ने कभी भी किसी के साथ मतभेद नहीं रखा। जब तक किसी भी मामले का पर्दाफाश नहीं होता था, तब तक वह नेतृत्व करते रहते थे। हमें इनसे काफी चीज़ सीखने को मिली है जो समय पर काम आएगा।

एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि आप सभी पुलिस पदाधिकारियों के अंदर जो जुनून और हौसला है, उसे मैंने केवल जगाने का काम किया है। उन्होंने पलामू के समस्त थाना प्रभारियों से कहा कि आप लोग जितने लोगों से वार्ता और संबंध बढ़ाएंगे वह आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा लोग आपको याद रखेंगे।

मौके पर एसडीपीओ राजीव रंजन,एसडीपीओ राजेश यादव,शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा,सदर थाना प्रभारी लालजी, पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार, नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव , लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय,नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित दिवेदी,रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ, मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन,विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे,हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार,महिला थाना प्रभारी रूपा बाखला,टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान,टीओपी तीन प्रभारी मंटू सिंह, ट्रैफिक प्रभारी सतेन्द्र दुबे,एएसआई रुद्रानंद सरस, अभिमन्यु सिंह,समाल अहमद, टाइगर मोबाइल के जवान राकेश सिंह, रोहित कुमार सहित जिले के अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!