पलामू पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो चोर चोरी के समान के साथ गिरफ्तार

Palamu : पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर डीएसपी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोर को चोरी के समान के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी राजेश कुमार यादव ने बताया कि दिनांक 9 जुलाई के रात को बारालोटा नियर जी०एल०ए० कॉलेज के समीप स्थित बिरेन्द्र कुमार सिंह के आवास से अज्ञात चोरों के द्वारा डेल कंपनी का लेपटॉप, आईफोन 13. सैमसंग गलेक्सी एवं वीवो मोबाईल चोरी कर लिया गया था। जिसके संबंध में शहर थाना काण्ड सं0 249/26 दर्ज किया गया था एवं अग्रतर अनुसंधान करते हुए दिनांक 11.7.2026 को चोरी करने वाले दो संदिग्धों को, काण्ड में चोरी किये गये (1) डेल कंपनी का लेपटॉप (2) आईफोन 13 एवं (3) एक चोरी के मोटरसाईकिल के साथ पकड़ा गया।

उक्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतू भेजा जा रहा है।गिरफ्तारी चोरों में 1 मोहित कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता-स्व० मदन साय, पता जेलहाता थाना शहर जिला पलामू,2 राधे डोम उम्र करीब 25 वर्ष पिता राजेन्द्र राम, पता मोहन सिनेमा जेलहाता थाना शहर जिला का नाम शामिल है।

पकड़े गए चोरों के पास से पुलिस ने (1) डेल कंपनी का लेपटॉप,(2) आईफोन 13 प्रो,(3) सुपर स्पेलण्डर मोटरसाईकिल बरामद किया है।छापामारी अभियान में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार एसआई अमित द्विवेदी,एएसआई संदीप कुमार राम शहर थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!