पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को मुर्गी के चूजे, दाना व दवा वितरित

बारियातू : प्रखंड परिसर स्थित पशु चिकित्सालय से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर सुशीला बागे, सहायक बिनोद बैठा ने संयुक्त रूप से सात लाभुकों के बीच तीन हजार मुर्गी चुजा का वितरण किया।विधायक प्रतिनिधि प्रजापति ने कहा कि सरकार गरीब मजदूर लोगों को रोजगार से जोड़ने का कार्य कर रही है।

वहीं चिकित्सा पदाधिकारी बागे ने कहा कि उपायुक्त के निर्देश पर मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के वर्ष 2025-26 के तहत 75 प्रतिशत से90 प्रतिशत तक अनुदान पर सात लाभुकों के बीच तीन हजार ब्योलर मुर्गी चूजा एंव दाना दवा का वितरण किया गया है।साथ ही लाभुकों को रख रखाव सहित कई अन्य जानकारी भी दी गई है।मौके पर लाभुक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!