पांकी में मर्डर, क्षेत्र में सनसनी

Palamu : पलामू जिला स्थित पांकी करार पंचायत अंतर्गत नादगाद गांव निवासी 66 वर्षीय धनराज भुइयां की अज्ञात अपराधियों द्वारा मंगलवार रात हत्या किए जाने की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और इसकी सूचना प्रशासन को दी गई।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हत्या के कारणों तथा अपराधियों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है।

घटना की सूचना मिलने पर जिला परिषद मध्य सदस्य खुशबू कुमारी घटनास्थल पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!