पाटन: झोलाछाप डॉक्टर ने ली बुजुर्ग की जान, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के इमली गांव निवासी 60 वर्षीय सुदामा साव की कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सुदामा साव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और परिजन उनके एक कथित झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करा रहे थे।मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार मौके पर पहुंचे।पुलिस ने मामले की जानकारी लेते हुए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मौत का वास्तविक कारण क्या है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!