पांकी में महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पांकी पीपराताड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव निवासी सतीफ़ अंसारी की पत्नी रुकेजा बीबी ने बीती रात मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी।

इसके बाद ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पीपरा ताड़ थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।इस संबंध में पीपरा ताड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।




