
पाटन: संदिग्ध परिस्थिति में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में घर से एक व्यक्ति शव मिला है।मृतक की पहचान मुन्नू राम के पुत्र संतोष राम (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में की गई है।इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही किशनपुर पिकेट प्रभारी चंद्रशेखर कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए हैं।

ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है कि संतोष राम का हमेशा पत्नी से झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों में चर्चा यह भी है कि उसकी पत्नी ने ही हत्या की है।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन और जांच में जुट गई है।




