पाटन: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दोस्त को लेने जा रहा था रेलवे स्टेशन

Palamu : पाटन थाना क्षेत्र के जोड़ा खुर्द गांव निवासी संदीप प्रसाद के पुत्र शशिकांत कुमार उम्र 22 वर्ष की बीती रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात शशिकांत कुमार घर से बाइक पर सवार होकर अपने दोस्त को लेने डालटनगंज रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी बीच रास्ते में साकन पीढ़ी गांव के पास बाइक से नियंत्रित होकर वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंच कर घायल शशिकांत कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने उसे अमृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार,महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!