
पोखराहा : महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा गांव में एक महिला ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान पोखराहा गांव निवासी सत्येंद्र कुमार राम की पत्नी रीता कुमारी उम्र 25 वर्ष के रूप में की गई है। इस संबंध में मृतिका के पति सत्येंद्र कुमार राम ने बताया कि मंगलवार की शाम घर में सिर्फ उसकी मां थी।घर के अन्य सदस्य मजदूरी करने गए थे। इसी बीच रीता कुमारी जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वही मृतिका रीता कुमारी के परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताते चले कि महिला रीता देवी के गर्भ में 9 माह का बच्चा भी पल रहा था।इस दुखद घटना से परिवार के लोग काफी चिंतित हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर बुधवार की सुबह अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार ,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।



