प्रेम प्रसंग के शक में पिता ने धारदार हथियार से काटकर बेटी की हत्या की, पूरे गांव में मातम

Palamu:नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू): लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने ही अपनी जवान बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि गांव निवासी अगस्त महतो ने अपनी लगभग 20 वर्षीय बेटी को प्रेम प्रसंग के शक में इतना बड़ा खौफनाक दंड दे दिया कि सुनने वालों की रूह कांप उठी।जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 8:30 बजे उसकी बेटी अपने घर में बिस्तर पर सो रही थी। इसी दौरान पिता अगस्त महतो ने धारदार हथियार लेकर बेटी पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गर्दन, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिस पिता के कंधे पर बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही उसकी मौत का कारण बन गया।घटना की सूचना मिलते ही पूरे लोहरा गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की आंखें नम हैं और हर कोई इस जघन्य घटना की कड़ी निंदा कर रहा है। लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद और तथाकथित “इज्जत” के नाम पर बेटी की हत्या किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
घटना की सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस की टीम सोमवार सुबह मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर समाज के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक बेटियां अपने ही घर में असुरक्षित रहेंगी? बेटी बचाने और पढ़ाने की बात करने वाले समाज में अगर बेटियां अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं, तो यह पूरे समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!