प्रेम प्रसंग में युवक की पिटाई, एमएमसीएच में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया स्थित बखारी टोला निवासी मनोज विश्वकर्मा के पुत्र गोविंद विश्वकर्मा की शुक्रवार को अज्ञात युवकों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच में भर्ती कराया गया।जहां उसका इलाज जारी है।

घायल युवक ने बताया कि उसका एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गुरुवार को लड़की ने उसे रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि मिलने के बजाय लड़की किसी दूसरे युवक के साथ चली गई। इससे नाराज होकर गोविंद ने फोन पर लड़की के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।इसके बाद शुक्रवार को लड़की ने युवक को दोबारा मिलने के लिए बुलाया। युवक लड़की के बताए गए स्थान पर पहुंचा।जहां पहले से मौजूद अज्ञात युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। फिलहाल घायल युवक का इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!