
बकरीद के अवसर पर शान्ति व्यवस्था को लेकर बारियातू पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Ramprit lohra @ united palamu
Latehar:बारियातु बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आए।इसी क्रम में बारियातु थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य लोगों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल कायम करना तथा असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देना था।फ्लैग मार्च बारियातु लैंपस से शुरू होकर अंबाडीह मोड़,बस स्टेन ,फुलसु मोड़,बारियातु बस्ती, सालवे, इटके, शिबला सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा।
शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।
इस दौरान पुलिस बल के जवानों ने पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। थाना प्रभारी रंजन पासवान ने कहा कि बकरीद आपसी प्रेम, त्याग और भाईचारे का पर्व है, इसलिए सभी लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखें।उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी।सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी भ्राम सूचना पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधिन की सूचना तुरंत पुलिस को दें।फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान पुअनि अनुप कुमार, संतोष कुमार पाठक, सअनि छोटू पंडा,जितेंद्र कुमार, दिनेश कुमार,दिलखुश अंसारी ,राजकिशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।प्रशासन द्वारा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती भी की गई है।स्थानीय लोगों ने पुलिस में शासन के इस प्रयास की सराहना करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग का भरोसा दिया।






