
बनवारी साहू महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी का आईआईटी इंदौर के लिए चयन
लातेहार :भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत – युवा संगम’ कार्यक्रम के लिए लातेहार स्थित बनवारी साहू महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवक आयुष चौधरी का चयन हुआ है।यह कार्यक्रम 25 मई 2026 से 3 जून 2026 तक मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी इन्दौर में आयोजित किया जाएगा।आयुष चौधरी के चयन की सूचना मिलते ही महाविद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी. के. तिवारी ने आयुष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। आयुष ने महाविद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।महाविद्यालय की सचिव अंजू गुप्ता ने भी आयुष की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है और उसकी इस उपलब्धि पर महाविद्यालय को सदैव गर्व रहेगा।महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों ने भी आयुष की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। वहीं, एनएसएस के जिला नोडल कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव का क्षण है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।





