बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड पर प्रेमी युगल की मिली शव: जांच में जुटी पुलिस

Latehar : बरवाडीह–बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा रेलवे स्टेशन स्थित धरधरी पुल के पास डाउन लाइन पर शुक्रवार सुबह दो नाबालिग प्रेमी युगल के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि दोनों की ट्रेन से कटकर मौत हुई है।घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह रेलवे ट्रैकमैन ने ट्रैक पर शव पड़े देखे और इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही लातेहार थाना पुलिस एसआई राजा दिलावर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक छिपादोहर थाना क्षेत्र का निवासी था, जबकि मृतका लातेहार सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी।

मृतकों की पहचान सिंधु कुमारी (17 वर्ष), पिता किरानी उरांव, निवासी घोड़ाबर, कुलगड़ा (लातेहार) तथा शत्रुघ्न कुमार (15वर्ष), पिता मंटू सिंह, निवासी ओपाग, पंचायत चुंगरू,थाना छिपादोहर के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शत्रुघ्न अपने ननिहाल रिचुघाटा में रहकर खर्चा हाई स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ाई करता था, जबकि सिंधु कड़की गर्ल्स स्कूल, लातेहार में 11वीं कक्षा की छात्रा थी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ था।परिजनों के अनुसार, युवती पास के गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी और गुरुवार से लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया। शुक्रवार सुबह दोनों के शव रेलवे ट्रैक पर बरामद किए गए। युवती के दोनों पैर कटे हुए पाए गए, जबकि युवक के पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त थे। दोनों के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने प्रथम दृष्टया आशंका जताई है कि दोनों ट्रैक पर लेट गए थे, जिससे ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।

मृतक के चाचा ने हत्या की आशंका जताई है।

मृतक शत्रुघ्न के चाचा शंकर सिंह ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों की हत्या कर शवों को रेलवे ट्रैक पर रख दिया गया, ताकि मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा सके।उन्होंने प्रशासन से जाँच की मांग की है।हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!