बाबा साहेब के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा समृद्ध मेदिनीनगर: महापौर अरुणा शंकर

Palamu : स्थानीय अंबेडकर पार्क में मंगलवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ, पलामू के तत्वाधान में भारत रत्न बाबा डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

समारोह को संबोधित करते हुए महापौर अरुणा शंकर ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक और युगदृष्टा थे। उन्होंने कहा, “बाबा साहेब का मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ आज भी हमारे समाज के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत है। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं।”

इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी, कई स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!