बालूमाथ थाना क्षेत्र में जन चौपाल आयोजित, ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों व अपराधों के प्रति किया गया जागरूक

Latehar : पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देशानुसार गुरुवार, 25 जून 2026 को बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितरपुर एवं मुरगांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल के दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। साथ ही ग्रामीणों को डायन प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह, बाल मजदूरी, डायल-112 सेवा, नशे के दुष्परिणाम तथा अवैध अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने तथा किसी भी आपात स्थिति या अपराध संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने में आम जनता की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पुलिस द्वारा चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान की सराहना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!