
बैद्यनाथ राम को राज्यसभा का सदस्य बनने पर आशुतोष सिंह चेरो ने दी बधाई
Palamu : दिल्ली स्थित झारखण्ड भवन में झारखंडी आदिवासी बचाओ सघर्ष समिती के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष सिंह चेरो ने पलामू प्रमंडल अंतर्गत लातेहार के माटी के लाल पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को राज्यसभा सासंद निर्वाचित होने पर बधाई दिया।

उन्होंने पलामू और लातेहार जिले के ऐतिहासिक धरोहर एवं आदिवासी अधिकार 5वी अनुसूचित को मजबूत करने के लिए सदन में बात उठाने को लेकर चर्चा की। आशुतोष सिंह चेरो ने कहा कि अब पलामू के माटी की आवाज राज्य सभा के सदन में गूंजेगी। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में जाने वाले पलामू प्रमंडल के पहले लाल हैं बैजनाथ राम। बैजनाथ राम को राज्यसभा में जाने से पलामू की आवाज उठेगी।
आशुतोष सिंह चोरों ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका है कि कोई दलित समाज का व्यक्ति राज्यसभा में पहुंचा है यह दलित के लिए बहुत ही खुशी की बात है साथ ही झारखंड के आदिवासी समाज की समस्याओं को भी सदन में उठाया जाएगा। उन्होंने बैजनाथ राम को तहे दिल से धन्यवाद दिया।



