हैदरनगर में इमामिया कमेटी की खेल प्रतियोगिता सम्पन्न, खलीफा मोहल्ला हुसैनाबाद ने जीता प्रथम स्थान

हुसैनाबाद : मोहर्रम के अवसर पर हैदरनगर के मस्जिद मोहल्ला में इमामिया कमेटी द्वारा पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लाठी, ठंडा, तलवार, गड़ासा, भाला, भांजेती, सेफ एवं क्रीच सहित विभिन्न पारंपरिक युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया गया। खिलाड़ियों ने अपने हुनर, अनुशासन और बेहतरीन तालमेल से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय जिला परिषद सदस्य आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, झामुमो युवा नेता ,
हुसैनाबाद थाना प्रभारी, हुसैनाबाद अनुमंडल पुलिस, हैदरनगर थाना प्रभारी, इमामिया कमेटी के पदाधिकारी, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायकों ने खलीफा मोहल्ला, हुसैनाबाद की टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार मिलने पर खिलाड़ियों एवं मोहल्लावासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर खलीफा मोहल्ला के सदर फैज कादरी, साबिर अली, सलाम खलीफा, अहमद मंसूरी, अशफाक मंसूरी, भोला मंसूरी, फईम मंसूरी, कलाम मंसूरी, तबरेज खान, अरमान खान, समाजसेवी मोहम्मद दानिश इदरीसी तथा प्रिंस मंसूरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, साहस, भाईचारा और अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करती हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए इमामिया कमेटी के सभी सदस्यों की सराहना की।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!