भारी बारिश से गुरगु गांव का बरबांध टूटा, सैंकड़ो एकड़ से अधिक धान की फसल बर्बाद

prabhu singh @ united palamu

Latehar : जिले के कई प्रखंडों में हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त होने के साथ किसानों को भी भारी नुकसान हुआ है। लातेहार सदर प्रखंड की तरवाडीह पंचायत अंतर्गत गुरगु गांव में भारी बारिश के कारण बरबांध टूट गया। बांध टूटने से इसके नीचे स्थित 100 एकड़ से अधिक जमीन पर लगी धान की फसल और खेत बर्बाद हो गए। अचानक आई इस प्राकृतिक आपदा से किसानों की कमर टूट गई है।

स्थानीय किसानों के अनुसार, गुरगु गांव का बरबांध लंबे समय से क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई का महत्वपूर्ण साधन था। बांध के पानी से इसके नीचे स्थित सैकड़ों एकड़ खेतों में सिंचाई होती थी। रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद बांध में पानी का दबाव अचानक काफी बढ़ गया। पानी का दबाव नहीं झेल पाने के कारण बांध का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।

बांध टूटने के बाद तेज बहाव के साथ पानी खेतों में प्रवेश कर गया, जिससे खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने प्रशासन से क्षति का तत्काल आकलन कराकर उचित मुआवजा एवं राहत उपलब्ध कराने की मांग की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!