मनातू : एक सप्ताह में तीसरी बार टावर पर चढ़ी रंजू, प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती
Palamu : पलामू के मनातू में प्रेम प्रसंग का विवाद पुलिस-प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार युवती रंजू कुमारी टावर पर चढ़ गई। बुधवार को ही प्रशासन ने उसे वन स्टॉप सखी सेंटर से घर पहुंचाया था, लेकिन गुरुवार को फिर टावर पर चढ़ गई।

सूचना पर एसडीपीओ प्रशांत कुमार और थाना प्रभारी विक्की कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही इस घटना को देखने के लिए स्थानिक ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा रंजू को टावर से उतारने का प्रयास किया जा रही है। बताते चले कि इसके पहले भी रंजू टावर पर चढ़ी थी।जिसके बाद पुलिस के द्वारा रंजू को टावर से उतार कर मेदनी राय मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था।
बुधवार को रंजू वन स्टॉप सेंटर से अपने घर पहुंची थी।इसके बाद फिर से गुरुवार की सुबह वह टावर पर चढ़ गई।वही इस घटना के बाद पुलिस रंजू को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।



