
मेदिनीनगर सदर डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान, पकड़े गए कई वाहन
Palamu : मेदिनीनगर शहर में वाहनों का चेकिंग लगातार जारी है। इस क्रम में शुक्रवार को भी मेदिनीनगर सदर के डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया।
इस दौरान दो चकिया और चार चकिया वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान एक creta car और एक स्कॉर्पियो को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। क्रेटा कार पर नंबर प्लेट पर Boss लिखा हुआ था। जबकि स्कॉर्पियो में ब्लैक शीशा था और प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था।

इसके अलावा रेड और ब्लू लाइट भी पाया गया। इसी के जुर्म में दोनों वाहनों को जप्त किया गया। इसके अलावा कई दो चकिया वाहन बिना हेलमेट के और बिना कागजात के पकड़े गए।
सभी वाहनों को थाना भेज दिया गया। यहां से जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी श्री यादव ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि वाहनों से काला शीशा हटा दें। साथ ही नंबर प्लेट पर, जो वाहन का वास्तविक नंबर है, सिर्फ वही लिखें। इसके अलावा कोई भी लिखा हुआ चीज पाया जाएगा तो उसे पर कड़ी कार्रवाई होगी। डीएसपी के इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।




