आकाशीय बिजली गिरने व करंट लगने से 2 की मौत

Ranchi : धनबाद में शुक्रवार को दो लोगों की मौत हादसों में हो गई। बताया गया कि दोपहर बाद अचानक बदले मौसम ने एक परिवार की खुशियां छीन ली। निरसा थाना क्षेत्र के झिरका गांव स्थित बेकुप्पा पंचायत में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान 46 वर्षीय चायना मोदी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतका के पुत्र मुकेश मोदी ने बताया कि उनकी मां घर मे अकेली थी और वह गांव के पास बकरी चरा रही थी। इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली हुई, जिसकी चपेट में आकर चायना मोदी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच पहुंचाया।
लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इधर करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नावाडीह निवासी विशाल कुमार हाड़ी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को तालाब में नहाने के बाद बाहर निकलते समय वह बिजली की चपेट में आ गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!