मोदी सरकार ने 12 वर्षों में बदल दी देश की दिशा और दशा : सांसद वीडी राम

पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने आवासीय कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार के 12 वर्षों के उपलब्धियों को गिनायाPalamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में केवल शासन नहीं बल्कि सेवा के माध्यम से विकास एवं विकसित भारत बनाने के लिए कार्य अग्रसर है। जिसने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दिया है। यह विश्वास किसी प्रचार से नहीं बना बल्कि कठिन समय मे लिए लिए गए निर्णय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की नीति और जनता के साथ सीधा संवाद से बना है।

Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्षों में केवल शासन नहीं बल्कि सेवा के माध्यम से विकास एवं विकसित भारत बनाने के लिए कार्य अग्रसर है। जिसने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दिया है। यह विश्वास किसी प्रचार से नहीं बना बल्कि कठिन समय मे लिए लिए गए निर्णय राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की नीति और जनता के साथ सीधा संवाद से बना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार 22 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में जनता की सेवा कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा कहा है सरकार का पहला अधिकार गरीब किसान युवा और महिलाओं का है। मोदी सरकार ने यह सिद्ध कर दिया है विकास तभी सार्थक होता है जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचता है।

सांसद ने कहा कि सरकार के यह 12 वर्ष केवल शासन के नहीं बल्कि विश्वास विरासत और विकास के समन्वय के वर्ष रहे हैं, जो आधुनिकता और सांस्कृतिक चेतना के साथ चल रही है। पंचतीर्थ, जनजातीय गौरव दिवस, स्टैचू ऑफ यूनिटी, कर्तव्य पथ, सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, नई संसद भवन, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक सहित अन्य निर्माण कार्य इसके उदाहरण है।

पलामू के सांसद वीडी राम ने कहा कि लोक सेवा के संकल्प मे गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता एवं बुनियादी सुविधाएं, छोटे उद्यमी एवं वंचित वर्ग, अंत्योदय कल्याण में किसान कल्याण, मध्यम वर्ग नई उड़ान, स्वास्थ्य आयुष्मान भव, सशक्तिकरण से समर्थ निर्माण में नारी शक्ति-महिला सशक्तिकरण युवा शक्ति क्रांति, एससी एसटी ओबीसी वंचितों को वरीयता, राष्ट्र निर्माण ही मिशन इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति आर्थिक महाशक्ति उत्पादन एवं रोजगार, राष्ट्र प्रथम ही मंत्र विदेश नीति नई पहचान, राष्ट्रीय सुरक्षा आतंक पर जीरो टॉलरेंस, विरासत भी विकास भी धरोहर संरक्षण धार्मिक सांस्कृतिक पुनः जागरण, योग भारत की सॉफ्ट पावर, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, तकनीक से जन-जन तक डिजिटल क्रांति, पूर्वोत्तर भारत दिल और दिल्ली के करीब, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार, करोड़ो पासपोर्ट जारी होना भी सशक्त भारत का एक उदाहरण है।

श्री राम ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प 12 वर्ष की 12 बड़ी उपलब्धियां में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर आए, चार करोड़ पक्के घर के सिर पर छत की गारंटी मिली, 60 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ, 3 करोड़ लखपति दीदी कर रही है नारी सशक्तिकरण, 57 करोड़ मुद्रा लोन से शुरू हुई, स्वरोजगार की क्रांति, 12 करोड़ शौचालय, नारी सम्मान, 79 लाख करोड़ रिकॉर्ड निर्यात, सामाजिक सुरक्षा कवरेज 3 गुना से अधिक हुई, रिकॉर्ड 38000 करोड़ का रक्षा निर्यात, आरटीएस वंदे भारत जैसी विश्व स्तरीय ट्रेनों से कनेक्टिविटी को मिल रही है रफ्तार, यूपीआई ट्रांजैक्शन 12000 गुना हुआ, 34 लाख करोड़ का डिजिटल लेनदेन, नक्सल मुक्त भारत रेड कॉरिडोर और ग्रीन ग्रोथ जोन मुख्य रूप से शामिल है।

प्रेस वार्ता में वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल कुमार सिंह, शिव कुमार मिश्रा, विजय ओझा, ईश्वरी पांडे, अलख दुबे, भोला पांडे, छोटू सिंहा, सरवन गुप्ता, संजय कुमार, कौशल झा, अंकित सिंह, संजय गुप्ता, आशीष कुमार एवं अन्य पार्टी के सक्रिय सदस्य मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!