मोबाइल और 1000 रुपया को लेकर पति-पत्नी ने किया अज्ञात महिला का मर्डर, पत्नी अरेस्ट, पति फरार

Palamu : पलामू पुलिस ने महिला के हत्या में शामिल एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि 25 अप्रैल को सूचना मिला कि भगवती अस्पताल के पीछे एक अज्ञात महिला का शव मिला है। सूचना के सत्यापन एंव आवश्यक कार्रवाही हेतू वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि एक अज्ञात का महिला का क्षत्विक्षित अवस्था में शव बरामद किया गया था। शहर थाना कांड सं0-142/26 दि०-26.04.26 धारा-103 (1)/238 (ए०) बी०एन०एस० दर्ज किया गया।

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। घटनास्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर FSL team एंव अनुसंधान के आधार पर काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त 1. उपेन्द्र कुमार गौतम उर्फ उपेन्द्र कुमार उर्फ रोहित कुमार, उम्र करीब 35 वर्ष एवं 2. चंदा देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, पति उपेन्द्र कुमार गौतम दोनों ग्राम बालेखांड़ थाना डंडई जिला गढ़वा वर्तमान- उत्तम दूबे के मकान में किरायेदार, ग्राम झरना टोला बीड़ी फैक्ट्री के नजदीक रेडमा थाना शहर जिला पलामू की संलिप्ता पाई गई। तत्पश्चात् काण्ड के अप्राथमिकी अभियुक्त चंदा देवी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। चंदा देवी ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि ये एवं इनके पति उपेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार उर्फ उपेन्द्र कुमार पिता केश्वर राम ग्राम बालेखांड़ थाना डंडई जिला गढ़वा के द्वारा महिलाओं का व्यापार / अनैतिक कार्य किया जाता है। इसी क्रम में दिनांक-22/4/26 को अज्ञात महिला को घर में देख कर चंदा देवी मृतिका से अपना पूर्व में लेकर भागे गये मोबाईल एवं 1000 रूपये की मांग के दौरान झगड़ा होने एवं उसकी हत्या कर कमरे में लाश छुपाकर ताला बंद कर भाग जाने तथा दिनांक-24.04.26 की रात्रि में पुनः वापस आकर रात्रि में शव को ठिकाना लगाने की बात स्वीकार की है।

अज्ञात मृतक महिला के पहचान हेतु सी०आई०जी० प्रकाशन की कारवाई की गयी है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम 1. चंदा देवी, उम्र करीब 30 वर्ष, पति- उपेन्द्र कुमार गौतम दोनों ग्राम-बालेखांड़ थाना-डंडई, जिला-गढ़वा,2. फिरार अभियुक्त उपेन्द्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार उर्फ उपेन्द्र कुमार पिता केश्वर राम ग्राम बालेखांड़ थाना डंडई जिला गढ़वा का अपराधिक इतिहास निम्नप्रकार है।1. डंडई थाना गढ़वा कांड सं0-48/15 धारा-25 (1-बी0)/26 एण्ड 35 आर्म्स एक्ट,2. रामगढ़ थाना पलामू कांड सं0-29/2021 दि0-04.08.2021 धारा-363 भा०द०वि० (अपहरण),3. रमकंडा थाना गढ़वा थाना कांड सं0-15/25 दिनांक-13.04.25 धारा-64/143 (4)/3 (5) बी०एन०एस० एवं 4 पोक्सो एक्ट, जिसमें धारा- 64 (2) (m) / 143 (4) / 3 (5) बी०एन०एस० एंव 4 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत आरोप पत्र सं0-24/2025, दिनांक 09.06.2025 समर्पित किया गया है। (बच्चे की तस्करी),4. रंका थाना कांड सं0-20/2011 धारा-392/411 भा०द०वि० (लूट का प्रयास)

छापामारी अभियान में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,एसआई संगीता कुमारी झा,चंद्रशेखर यादव,सुबोध कुमार,स्वाती गुप्ता एवं थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!