रांची: घर में घुसकर अपराधियों ने किया मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर के खोरहाटोली में बुधवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। अपराधियों ने घर में सो रहे रमेश ठाकुर की लोहे के औजार ‘पलाश’ से सिर पर वार कर हत्या कर दी।परिजनों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, रमेश ठाकुर मंगलवार रात अपने कमरे में अकेले सो रहे थे। बुधवार सुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो उनका शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रमेश ठाकुर के दो मकान एक-दूसरे के समीप स्थित हैं। इनमें से एक मकान किराये पर दिया गया है, जबकि उसी मकान में उन्होंने अपने लिए एक कमरा सुरक्षित रखा था, जहां वह रात में सोते थे। पुलिस किरायेदारों सहित आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रमेश ठाकुर पहले जमीन के कारोबार से जुड़े थे। हाल के दिनों में वह झाड़-फूंक का काम भी करते थे। पुलिस उनके पुराने विवाद, व्यक्तिगत संबंध और अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने लोहे के औजार ‘पलाश’ से रमेश ठाकुर के सिर पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।

सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि हत्या के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि वारदात को मृतक के परिचित लोगों ने अंजाम दिया है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!