राजू तिर्की सकुशल पहुंचे अपने घर, सहयोगी रिंकू मेहता समेत सभी को पूछताछ के बाद छोड़ा गया
PALAMU :पलामू में राजू तिर्की से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पलामू पुलिस कप्तान के निर्देश पर राजू तिर्की के काफिले को रोककर संबंधित थाना लाया गया था। जहां राजू तिर्की, उनके सहयोगी रिंकू मेहता सहित काफिले में शामिल सभी लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।

इस दौरान उनके पास मौजूद लाइसेंसी हथियारों के दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन की प्रक्रिया भी की गई।पुलिस द्वारा पूछताछ और आवश्यक जांच की प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद राजू तिर्की, रिंकू मेहता समेत सभी लोगों को सकुशल छोड़ दिया गया।

इसके बाद राजू तिर्की अपने घर पहुंच गए। वहीं लाइसेंसी हथियारों को सत्यापन के लिए थाना में जमा कराया गया है। पुलिस की ओर से हथियारों के लाइसेंस एवं संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।




