रेलवे स्टेशन पर मिले अज्ञात महिला के शव की हुई पहचान

Palamu : डालटेनगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था।जिसकी पहचान हो गई है। मृत महिला की पहचान तरहसी थाना क्षेत्र के कसमार गांव निवासी सुमित्रा कुंवर के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला की पुत्री संगीता कुंवर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंची।जहां उसने मृत महिला की पहचान अपनी मां के रूप में की।

जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर मृतक महिला के पुत्री से पूछताछ कर रहे हैं।

जानकारी मिला है कि जब मृतक महिला सुमित्रा कुंवर जिंदा थी और भीख मांगती थी तो वह भीख का पैसा एक व्यक्ति के पास जमा करती थी। जिसकी पुलिस पहचान करने में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!