
डालसा के ओर से जमुने में चला डोर टू डोर अभियान
Palamu : पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर व डालसा सचिव राकेश रजंन के मार्गदर्शन में 90 दिवसीय गहन जागरूकता एवं आउटरीच प्रोग्राम के तहत सदर प्रखंड के जमुने पंचायत के विभिन्न टोला में जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस मौके पीएलवी ज्योति वर्मा के द्वारा बाल श्रम,बाल विवाह उन्मूलन को ले लोगो को जागरूक किया गया।पीएलवी ज्योति वर्मा ने कहा कि बच्चों से काम कराना कानूनन जुर्म हैं।उन्होंने मानव तस्करी, पोक्सो एक्ट,झारखंड पीड़ित प्रतिकर अधिनियम ,लोक अदालत ,मध्यस्थता आदि के बारे में भी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि जो लोग खुद केस लड़ने में सक्षम हज हैं उन्हें डालसा के माध्यम से मुफ्त वकील मुहैया कराया जाता हैं ताकि कोई भी कमजोर व बंचित वर्ग न्याय पाने से बंचित न रहे।उन्होंने डालसा द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम व उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बिस्तार से जानकारी दी गई।
मौके पर पीएलवी नेहा कुमारी,सुषमा कुमारी,कविता कुमारी के अलावे दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।




