रेहला: युवती का शव कुआं से बरामद,जांच में जुटी पुलिस
Palamu : रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा कला गांव में रविवार को कुआं से एक युवती का शव रेहला थाना की पुलिस ने बरामद किया है।युवती की पहचान गोदरमा कला गांव निवासी कृष्ण देव प्रजापति की पुत्री अंशु कुमारी उम्र 23 वर्ष के रूप में की गई है।

इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए रेहला थाना प्रभारी गुलशन बिरुआ ने बताया की परिजनों द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ है कि अंशु कुमारी मानसिक रूप से कमजोर थी।शनिवार की सुबह से वह लापता थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद रविवार को पता चला कि अंशु कुमारी का शव घर के पास एक कुआं में पड़ा हुआ है। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी रेहला थाना की पुलिस को दी गई।
जानकारी मिलने पर रेहला थाना कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी लेकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुआं से बाहर निकलवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।




