
लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, पांच लाख का इनामी जेजेएमपी सबजोनल कमांडर सहित दो उग्रवादी गिरफ्तार
Sanjay prajapati @ united palamu
लातेहार: जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव के नेतृत्व में एक बार फिर लातेहार पुलिस को नक्सली अभियान के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पांच लाख का इनामी जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला सहित दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में आज एसपी कार्यालय के सभागार में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी कुमार गौरव ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिला थी कि उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के सक्रिय सब जोनल कमांडर (पाँच लाख इनामी नक्सली) शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला अपने दस्ता के साथ पिछले कुछ समय से लातेहार थाना क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील है। जिसके बाद कल रात करीब 10 बजे पुलिस को शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला, को धनकारा मोड़ की ओर जाते हुये देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। प्राप्त सूचना के आलोक में वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा तत्काल लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद सिन्हा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए धनकारा मोड के पास से शिव नारायण सिंह उर्फ शिवा को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार उपरोक्त नक्सली अपने अपराध स्वीकारोक्ति में कई नक्सली घटना में शामिल रहने की बात को स्वीकार किये तथा उनके बताये अनुसार जेजेएमपी संगठन के एक अन्य उग्रवादी एरिया कमान्डर सुकुलदेव उराँव को उसके घर सेमरियाटॉड से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-
शिव नारायण सिंह उर्फ शिव सिंह उर्फ शिव जी उर्फ शिवा उर्फ कैला, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- सुखलाल सिंह, पता जेर गोदना थाना व जिला लातेहार (पांच लाख के ईनामी) लातेहार जिला, चतरा जिला एवं रॉची जिला में कुल 24 कांड दर्ज है।सुकुलदेव उराँव, पे० सोभानी उरांव, सा० सेमरियाटाँड, तुपुखुर्द, थाना व जिला लातेहार।
छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी।
छापामारी दल में लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद शिन्हा, विक्रांत कुमार उपाध्याय , कामता कुमार, संतोष कुमार, मनोज कुमार पासवान और दिपू कुमार सिंह शामिल रहे।





