सत्तार सेठ चौक के समीप सैनिटरी वर्ल्ड दुकान व गोदाम में चोरी,जांच में जुटी पुलिस

Palamu : मेदिनीनगर शहर के सत्तार सेठ चौक के समीप स्थित जेड क्यू टावर कॉम्प्लेक्स में 11 सितंबर की देर रात करीब 2:45 बजे चोरी की घटना से व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई। चोरों ने सैनिटरी वर्ल्ड की दुकान और उससे सटे गोदाम को निशाना बनाते हुए जूता-चप्पल समेत बड़ी मात्रा में सैनिटरी सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी से हुए नुकसान का आकलन फिलहाल किया जा रहा है।

दुकान संचालक मोहम्मद आसिफ और जूता-चप्पल व्यवसाय से जुड़े मोहम्मद मुर्तुजा के अनुसार, घटना से संबंधित गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति गोदाम से चप्पल-जूते समेत अन्य सामान निकालकर बोरे में भरता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह सैनिटरी वर्ल्ड की दुकान में पहुंचकर सिंक समेत अन्य सामान लेकर जाता हुआ भी सीसीटीवी में कैद हुआ है।व्यवसायियों के मुताबिक चोरी हुए सामान में जूता-चप्पल, पाइप, बेसिन, सिंक, पानी की टंकी सहित विभिन्न सैनिटरी आइटम शामिल हैं। गोदाम और दुकान में रखे सामान की जांच की जा रही है, जिसके बाद चोरी से हुए कुल नुकसान की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुकानदारों को आशंका है कि वारदात में एक से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। उनका कहना है कि मुख्य संदिग्ध के साथ करीब चार-पांच अन्य लोगों की मौजूदगी की भी आशंका है। फुटेज की बारीकी से जांच कर संदिग्धों की संख्या और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

व्यवसायियों द्वारा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहा संदिग्ध व्यक्ति इससे पहले भी दुकान या गोदाम के आसपास आया था या नहीं। साथ ही, पुराने सीसीटीवी फुटेज की जांच कर यह भी देखा जा रहा है कि कहीं पूर्व में हुई किसी चोरी की घटना से उसका संबंध तो नहीं है।वही घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर गोदाम व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!