सीमावर्ती थानों के बीच बेहतर समन्वय और नक्सल गतिविधियों पर निगरानी को लेकर बैठक आयोजित

Latehar : महुआडांड़ थाना परिसर में दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआडांड़ एवं पुलिस उपाधीक्षक, कुसमी, बलरामपुर (छत्तीसगढ़) की अध्यक्षता में अंतरराज्यीय सीमावर्ती थानों के थाना प्रभारियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती थाना कुसमी, करौंधा एवं सामरी के थाना प्रभारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना तथा पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, आपसी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने, नक्सली गतिविधियों पर निगरानी रखने और आवश्यकता के अनुसार संयुक्त अभियान चलाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके अलावा अवैध तस्करी पर रोक लगाने, अपराध नियंत्रण, सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया। बैठक में सभी संबंधित थाना प्रभारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!