हुसैनाबाद : छठ महापर्व पर 18 नवंबर को सजेगी भक्ति की महफिल, शहनाज अख्तर की प्रस्तुति से गूंजेगा अनुमंडल मैदान
Palamu : आदर्श युवा जागृति मंच के तत्वावधान में होगा भव्य भक्ति जागरण सह भजन संध्या, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का दिया भरोसा.छठ महापर्व के पावन अवसर पर आदर्श युवा जागृति मंच, पुरानी बाजार जपला के सौजन्य से आगामी 18 नवंबर 2026 की रात 8 बजे से अनुमंडल मैदान, हुसैनाबाद में भव्य भक्ति जागरण सह भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में सराबोर करेंगी।
आयोजक संस्था की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी हुसैनाबाद समीर अल्फ्रेड मुर्मू करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद दिव्यांश शुक्ला, IPS होंगे। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। आयोजन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में भक्ति कार्यक्रम का आनंद ले सकें।

आदर्श युवा जागृति मंच ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर भक्ति जागरण सह भजन संध्या को सफल बनाने की अपील की है।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंच के उपाध्यक्ष रवि कुमार गुप्ता, युवा समिति अध्यक्ष अर्जुन पटेल, सौरभ गुप्ता, प्रेम प्रकाश सौंडीक, अमित गुप्ता, मनीष अग्रवाल, रविन्द्र कांस्यकार सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।




