Palamu DC के निर्देश परहुसैनाबाद में हुआ जन औषधि केंद्र की जांच, रिकॉर्ड संधारण को लेकर दिए गए निर्देश

Palamu : पलामू उपायुक्त के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में संचालित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया।अनुमंडल पदाधिकारी समीर अल्फ्रेड मुर्मू एवं अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने केंद्र पहुंचकर दवा वितरण, रिकॉर्ड संधारण और बिलिंग व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र से संबंधित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों की स्थिति की समीक्षा की गई। इस दौरान जन औषधि केंद्र के रिकॉर्ड को नियमित और व्यवस्थित तरीके से अपडेट रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जन औषधि केंद्र के झारखंड प्रदेश नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान किसी प्रकार की वित्तीय अथवा दवा संबंधी गड़बड़ी सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि केंद्र के रिकॉर्ड और रजिस्टरों को बेहतर तरीके से मेंटेन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

नोडल पदाधिकारी ने बताया कि मरीजों को दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के साथ-साथ दवा वितरण, मरीजों का विवरण, चिकित्सकीय पर्ची और बिलिंग से संबंधित रिकॉर्ड को नियमानुसार संधारित करना जरूरी है। इसके लिए केंद्र संचालक एवं संबंधित कर्मियों को नियमित रूप से रिकॉर्ड अपडेट करने का निर्देश दिया गया है।

बताया गया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का पंजीकरण वर्ष 2024 से 2029 तक वैध है। प्रशासनिक निरीक्षण का उद्देश्य केंद्र की व्यवस्था की समीक्षा करने और आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है।

अधिकारियों के निरीक्षण के बाद केंद्र प्रबंधन को रिकॉर्ड संधारण एवं दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन की ओर से जन औषधि केंद्र के माध्यम से मरीजों को सस्ती जन औषधि दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा केंद्र की व्यवस्था को सुचारू रखने पर जोर दिया गया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!