
हुसैनाबाद में सड़क हादसा, एक युवक की मौत
Palamu : हुसैनाबाद में बीती रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।यह घटना हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा कला पंचायत भवन के पास की है।मृत युवक की पहचान पाटन थाना क्षेत्र के बंजारी गांव निवासी 30 वर्षीय ओम प्रकाश प्रजापति के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश अपने साथी रिंकेश प्रजापति ग्राम सिका पाटन के साथ बाइक पर गजना से शादी के कार्ड बांट कर आ रहे थे।इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गयी।हादसे में ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं रिंकेश प्रजापति का इलाज जारी है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।




