इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने सौंपा प्रमाण पत्र

Latehar : विभिन्न विश्वविद्यालयों से विधि स्नातक की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने लातेहार व्यवहार न्यायालय में प्रैक्टिसरत वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार के सिरिस्ते में अपनी इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी की। इंटर्नशिप के दौरान छात्रों ने न्यायिक प्रक्रिया, वकालत की कार्यप्रणाली तथा न्यायालयीन कार्यों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।


इंटर्नशिप पूरी करने वालों में रविशंकर कुमार, जो एलाइंस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु से विधि स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं, तथा कुमारी अनिशा कुमारी, जो आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी से विधि स्नातक की छात्रा हैं, शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि कुमारी अनिशा, चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह की सुपुत्री हैं।इंटर्नशिप पूर्ण होने पर वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने दोनों छात्रों को प्रैक्टिस का प्रमाण पत्र प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि न्याय और समाज सेवा का दायित्व है। उन्होंने छात्रों को ईमानदारी, निष्ठा और नैतिक मूल्यों के साथ कार्य करते हुए वकालत की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!