एक ही रात बुझ गया 3 घरों का चिराग, पांकी में पसरा मातम, एमएमसीएच में सभी शव का हुआ पोस्टमार्टम

Palamu : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। पहली घटना कोनवाई बांदुबार गांव के समीप घटी, जहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान कोनवाई गांव निवासी जगन्नाथ सिंह के पुत्र ऋतिक कुमार (17 वर्ष) और विजय सिंह के पुत्र रूपक सिंह (17 वर्ष) के रूप में की गई है।वहीं घायल युवक की पहचान अवध सिंह के पुत्र करण कुमार के रूप में हुई है।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को आनन-फानन में पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

गंभीर रूप से घायल करण कुमार को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। दोनों मृतकों के शवों का पुलिस ने कब्जे में लेकर मेदिनीनगर एमएमसीयच भेज दिया।

दूसरी घटना, पांकी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम सड़क दुर्घटना में तेतराई में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पलामु जिले के लेसलीगंज थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव निवासी चंदन राम (पिता—सिल्वांत राम) के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन राम किसी काम से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान तेतराई के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।घटना की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दुर्घटना में शामिल वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!