एसवीएम लातेहार का शानदार प्रदर्शन, टॉपर सहित पांच विद्यार्थी जिला टॉप-10 में शामिल

लातेहार:सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार ने एक बार फिर मैट्रिक परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष कुल 100 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से सभी सफल रहे।विद्यालय की छात्रा रूपाली राज ने सर्वाधिक 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने हिंदी में 96, अंग्रेजी में 96, गणित में 99, विज्ञान में 99 तथा सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए।वहीं द्वितीय स्थान पर रोशनी गुप्ता रहीं, जिन्होंने 97.20 प्रतिशत अंक अर्जित किए। रोशनी ने अंग्रेजी में 96, गणित में 97, विज्ञान में 99, सामाजिक विज्ञान में 96 तथा आईटी में 98 अंक प्राप्त किए।तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार ने 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने आईटी में 98, अंग्रेजी में 92, गणित में 96, विज्ञान में 97 तथा सामाजिक विज्ञान में 95 अंक हासिल किए।चतुर्थ स्थान पर खुशी कुमारी रहीं, जिन्होंने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। उन्होंने हिंदी में 94, आईटी में 95, गणित में 96, विज्ञान में 96 तथा सामाजिक विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किए।पंचम स्थान पर रागिनी कुमारी ने 94.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। उन्होंने हिंदी में 89, अंग्रेजी में 96, आईटी में 99, विज्ञान में 90 तथा सामाजिक विज्ञान में 98 अंक प्राप्त किए।परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों और प्रबंधन को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा भी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडे ने कहा कि यह परिणाम विद्यालय के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह विद्यार्थियों और आचार्यों की वर्षभर की मेहनत का प्रतिफल है।वहीं, प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के योग्य एवं समर्पित शिक्षकों की टीम को दिया।परीक्षा परिणाम की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों में पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ज्योति चौधरी, उपाध्यक्ष प्रीति भारती, सचिव राजीव रंजन पांडे, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडे, सहसचिव सुधांशु कुमार दुबे सहित सदस्य दिनेश महलका, डॉ. एस.के. सिंह, जितेंद्र प्रसाद, प्रमोद कुमार यादव, मनीष कुमार सिंह, मनीष कुमार, सुभाष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार अग्रवाल, रवि कुमार एवं अन्य गणमान्य शामिल रहे।सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार को बधाई दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!