एसपी ने चंदवा थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

लातेहार:गुरुवार को पुलिस अधीक्षक, लातेहार द्वारा चंदवा थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना एवं बैरक का बारीकी से जायजा लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आम जनता की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान करने की हिदायत दी।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम लोगों का विश्वास जीतना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने थाना के कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!