
कैंसर से पूर्व वार्ड सदस्य बबीता देवी का निधन, गांव में शोक
Latehar : मनिका प्रखंड अंतर्गत चेचेंधा गांव की पूर्व वार्ड सदस्य बबीता देवी (35) का बुधवार दोपहर कैंसर से निधन हो गया। वह बीते एक वर्ष से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका रांची स्थित अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों और ग्रामीणों में गहरा दुख है। बबीता देवी पूर्व में वार्ड सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी थीं। बुधवार को उनके दाह संस्कार में जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार, पूर्व उपप्रमुख उमेश यादव और ग्राम प्रधान सेठा यादव समेत कई लोग शामिल हुए। सभी ने दिवंगत बबीता देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।





