चैनपुर : जहरीला पदार्थ का सेवन कर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास
Palamu : चैनपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी नवाब अंसारी की पत्नी शबाना खातून बुधवार की सुबह घर में हुवे मामूली विवाद को लेकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास की।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




