ऊंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला, यात्रियों ने पुलिस को सौंपा

Palamu : पलामू ऊंटारी रोड रेलवे स्टेशन पर सटल ट्रेन में बुधवार को एक महिला चोरी करते रंगे हाथ पकड़ी गई।घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर तक हलचल रही।इसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के द्वारा इस घटना की जानकारी रेल पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही रेल पुलिस स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से उस महिला को पकड़ कर थाना ले गई। थाना में पुलिस के द्वारा महिला से चोरी की घटना के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

बताते चले की आजकल कुछ ऐसे महिला भी हैं जो भीड़भाड़ वाले इलाके में चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए सक्रिय रहते हैं।इन चोर महिलाओं से अब लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह महिला चोर पलामू के नहीं हैं बाहर से आते हैं और क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद आसानी से फरार हो जाते हैं।

कुछ दिन पहले ही शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा काली मंदिर से एक महिला चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा था।जिसके बाद पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया था।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!