छतरपुर : कुआं में गिरकर 9 वर्षीय बच्ची घायल, हालत गंभीर

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के खाटीन गांव निवासी कुलदीप कुमार की पुत्री नंदनी कुमारी उम्र 9 वर्ष मंगलवार की शाम बच्चों के साथ खेलने के क्रम में कुआं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि नंदनी कुमारी अपने गांव के बच्चों के साथ मंगलवार की शाम अपने घर के नजदीक कुआ के पास खेल रही थी। इसी बीच अचानक खेलने के क्रम में वह कुआं में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से नंदनी कुमारी को कुआं से बाहर निकाल कर उसे इलाज के लिए छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने नंदनी कुमारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी नंदिनी की हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार,विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!