
छतरपुर : गोली मारकर मर्डर करने का आरोपी 2 देसी कट्टा और गोली के साथ अरेस्ट
Palamu : दिनांक 29.04.2024 को संतोष प्रसाद (पिता स्व० गनौरी साव) को गर्ल्स स्कूल, छतरपुर के मुख्य द्वार के समीप अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
अनुसंधान के क्रम में आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बुटा एवं रोशन कुमार को घटना में प्रयुक्त दो देसी कट्टा तथा 03 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

घटना में संलिप्त एक अन्य प्राथमिक अभियुक्त, रजनीश कुमार उर्फ छोटू सिंह (उम्र 23 वर्ष), पिता अशोक सिंह, निवासी ग्राम हसनी, थाना धर्मपुरा, जिला रोहतास (बिहार), घटना के पश्चातू फरार चल रहा था। जिसे दिनांक 22.04.2026 को बिहार से गिरफ्तार कर आज दिनांक 23.04.26 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।




