छतरपुर में भीषण एक्सीडेंट : मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत
PALAMU : छतरपुर थाना क्षेत्र के महारानी पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी छतरपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही छतरपुर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुट गई है।
इस घटना के बाद से पुलिस अज्ञात वाहन की खोजबीन में जुट गई है।




