ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम से भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने की शिष्टाचार भेंट
मोरहाबादी आवास पहुंचकर अंगवस्त्र भेंट कर दी बधाई एवं शुभकामनाएं
Gadhwa : ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल एवं पलामू के पूर्व सांसद, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन राम से भाजपा के वरिष्ठ नेता अलखनाथ पांडेय ने शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान श्री पांडेय उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर इस महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर अलखनाथ पांडेय ने कहा कि बृजमोहन राम जी को ओडिशा के राज्यपाल जैसे गरिमामयी पद पर नियुक्त किया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। पलामू प्रमंडल सहित पूरे झारखंड के लिए यह हर्ष का विषय है। हमें विश्वास है कि वे अपने लंबे राजनीतिक और सामाजिक अनुभव से इस संवैधानिक दायित्व का बखूबी निर्वहन करेंगे।
वहीं राज्यपाल बृजमोहन राम ने भी शिष्टाचार भेंट के लिए अलखनाथ पांडेय का आभार व्यक्त किया।




