जमीन विवाद में फायरिंग, एक की मौत

Palamu : पलामू जिले में जमीन विवाद को लेकर गोली चलने की सूचना है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कहीं घायल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच पुराना जमीन विवाद था। इसी जमीन विवाद को लेकर झगड़ा, मारपीट और फायरिंग हुई।

जानकारी मिली है कि मारपीट और फायरिंग में रामपुर निवासी सिकंदर चौधरी, यशवंत कुमार, मधु चौधरी, संजय चौधरी आदि लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एमएमसीएच में इलाज के लिए लाया गया। इस दौरान सिकंदर चौधरी की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है। लेकिन उसका नाम बताना अभी जल्दीबाजी होगा। पूरे जांच के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा। घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!