
जोड़ गांव में हाइवा वाहन के धक्के से मोटरसाइकिल चालक घायल
Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोड़ गांव में हाइवा वाहन के धक्के से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान शहर थाना क्षेत्र के कांदू मोहल्ला निवासी रामचंद्र शर्मा के पुत्र अनुज कुमार शर्मा उम्र 40 वर्ष के रूप में की गई है।

घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह अनुज कुमार शर्मा बाइक पर सवार होकर पाटन किसी काम से जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में जोड़ गांव के पास एक हाइवा वाहन ने उनके मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी। जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख-रेख में घायल अनुज शर्मा का इलाज करवा रहे हैं।



