झारखंड में 13 सितंबर तक बज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी

रांची : झारखंड में 13 सितंबर तक गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने रांची समेत नौ जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

इनमें रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं।पिछले 24 घंटों में राज्य में सबसे अधिक 87 मिलीमीटर बारिश धनबाद के मैथन में दर्ज की गई। पश्चिमी सिंहभूम के जगरनाथपुर में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची के कांके में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इधर, बुधवार तड़के रांची और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश हुई। इसके बाद मौसम साफ हो गया, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई

बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में 34.1 और 23.4, डाल्टनगंज में 32.4 और 25.6, बोकारो में 30.2 और 24.6 तथा चाईबासा में 35 और 24 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!